Betul News : श्रीमद् भागवत् गीता जयंति भारत ही नही विश्व के कई देशो में मनाई जाती है जया देवी

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें


गीताजी की जयंति पर हुए धार्मिक आयोजन


बैतुल टॉक्स (सुमित महतकर) आमला : श्रीमद् भागवत् गीता जयंति के अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित माता मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किए गए। गीता जयंति उत्सव समिति द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड एवं गीताजी पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आमला ब्लॉक के छोटे से गांव मालेगांव की कथा वाचक जयादेवी भी उपस्थित हुई। सुश्री जयादेवी द्वारा श्रीमद् भागवत् गीता की पूजा अर्चना कर श्रीमद् भागवत् गीता पर प्रवचन देते हुए जया देवी ने कहा कि भगवत् गीताजी की जयंति सिर्फ भारत में ही नही विश्व के कई देशो में भी मनाई जाती है। श्रीमद् भागवत् गीताजी मंे भगवान कृष्ण ने अर्जुन को ज्ञान दिया है। श्रीमद् भागवत् गीता भगवान की वाणी है जिसमें कहा गया है कि सबसे बड़ा धर्म कर्म है। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शेरावाली जागरण ग्रुप द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ भी किया गया जिसमें सुमित महतकर तथा उनके साथियों ने सुन्दरकाण्ड का पाठ किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शासकीय महाविद्यालय जनभागिदारी अध्यक्ष मुक्ता ढोलेकर, नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, पार्षद राकेश शर्मा, दीक्षा मयूर सुरजेकर, राजेन्द्र उपाध्याय, अन्तरार्ष्ट्रीय विश्वहिन्दु परिषद के जिला अध्यक्ष संजु यादव, मुकेश रूखमांगद, राजु मदान, लखन यादव, गायत्री परिवार के निलेश मालवीय, उल्लास जोशी, मिथुन सुरे, प्रदीप कोकाटे, सुनिल मिसर, कन्हैया साहु, हरि प्रसाद पाण्डे, सपना सोनी, सीमा लोखण्डे, संध्या उइके, राखी शर्मा, वर्षा अडलक, राकेश धामोड़े, निलेश राठौर, अरविंद पाटनकर, नितिन खातरकर, मोना कनोजे, देवीदास खाडे, संतोष सुरे, अन्तर्राष्ट्रीय बजरंगदल के धनराज सरिया, जगन्नाथ यादव, प्रगतिशील व्यापारी संघ के अनिल सोनी, देवेन्द्र राजपूत, यशवंत चढोकार, एल.एन, साबले, धनिराम गढेकर, विनोद बनखेड़े, अमित मालवीय, सुदेश देशपाण्डे, बंटी मिश्रा, गणेशराम गणेशकर, प्रकाश सोनपूरे, पियूष परसाई, हरि मोहबे, पल्लव परसाई, पंकज पौनीकर, पंकज अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या मंे धार्मिक बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गीता जयंति उत्सव समिति के जितेन्द्र शर्मा तथा अरविंद माथनकर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया तथा आभार विधायक प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने माना।


होते रहेंगे आयोजन

गीता जयंति उत्सव समिति द्वारा गीता जयंति पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने कहा कि गीता जयंति उत्सव समिति द्वारा समय समय पर नगर में धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button