Betul News : राम जन्मोत्सव संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए प्रेरणा-यादव

betul, Betul Latest News,Betul, Betul News,Betul Talks, Betul Update,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

इस वर्ष श्रीराम जन्मोत्सव वृहद रूप में मनाये जाने की तैयारी

बैतूल। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पूरे देश में श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम मना रहा है। इस वर्ष इसे वृहद रूप में मनाये जाने की तैयारी है। बुधवार को शिवाजी वार्ड कोठी बाजार में श्रीराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान राम के चित्र का पूजन कर आरती की गई। विहिप के विभाग धर्माचार्य प्रमुख रूपेश यादव ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए प्रेरणा से कम नही है। विहिप ने भगवान श्री राम जन्म भूमि के मंदिर के लिए आंदोलन किया। आज भगवान हमें दर्शन देने के लिए स्वयं ही विराजमान है यही तो राम राज्य है।
विहिप जिला सह मंत्री विशाल भौरासे ने कहा हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार त्रेतायुग में रावण का वध करने तथा धर्म की पुन: स्थापना करने के लिये भगवान विष्णु ने मृत्यु लोक में श्री राम के रूप में अवतार लिया था

— विहिप ने संकल्प पूरा किया–
श्रीरामचन्द्र का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में अयोध्या में राजा दशरथ के घर में हुआ था। तब से ही राज्य स्थापित है। श्री भौरासे ने कहा कि विहिप ने हिंदू समाज को दिया संकल्प पूरा किया है। अयोध्या में बन रहे भगवान राम का भव्य मंदिर 2024 तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। नवमी को हर घर में हो राम जी के चरित्र, भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी, हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी .. का जप करे। कार्यक्रम में आभार हर्ष यादव ने व्यक्त किया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में हर्ष यादव, धीरज पाटणकर, आयुष कनाठे, जीत मंडल, आयुष ठाकुर, राहुल पंडाग्रे, सागर विश्वकर्मा, कोमल प्रधान, प्रथम जयसिंहपुरे, कपिल पाल, शुभम पाल, उत्तम जयसिंहपुरे, आयुष पवार सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button