Betul News : मंत्री इंदर सिंह परमार के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बैतुल टॉक्स (सुमित महतकर)आमला : जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आए शिक्षा स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के पालक मंत्री इंदर सिंह परमार के प्रथम आमला नगर आगमन पर क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा जनपद चौक पर भव्य स्वागत किया गया । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवम विभिन्न मोर्चो के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने पुष्प माला पहनाकर पालक मंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों से परिचय कराया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला सांसद दुर्गादास उइके आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे,भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव हरि यादव ओम प्रकाश मालवीय चिरोजी पटेल, सतीष हरोड़े प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले जितेंद्र बेले समेत विभिन्न मोर्चो के कार्यकर्ता पदाधिकारिगण उपस्थित रहे