Bharat Jodo Yatra हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत जोड़ो यात्रा में सहभागी बने विधायक निलय डागा

महंगाई की कमर तोड़ो भारत जोड़ो, भारत जोड़ो नारों से गूंजा शहर
कांग्रेसजनों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज
बैतूल। भारत जोड़ो उपयात्रा के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जिले में पदयात्रा के माध्यम से जनजागरण अभियान चला रहे हैं। राज्य और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जन जनता को जागरूक कर रहे हैं।
सोमवार को यह यात्रा बैतूल पहुंची, इस दौरान विधायक निलय डागा ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा ने शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया। यात्रा में महंगाई की कमर तोड़ो, भारत जोड़ो, भारत जोड़ो के नारे लगाकर कांग्रेस जनों ने केंद्र एवं राज्य सरकार को जमकर कोसा। विधायक निलय डागा ने कहा कि इस यात्रा का मकसद प्रेम और भाईचारे को फैलाना है। इसलिए इसका नाम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है। यह यात्रा एकता की शक्ति दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महंगाई पर नरेंद्र मोदी सरकार चुप क्यों है? इनकी इसी चुप्पी को तुड़वाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत की राजनीति की जा रही है। समाज, वर्गों को बांटने का काम किया जा रहा है। सरकार का ध्यान जन मुद्दों से हट गया है। महंगाई चरम पर है। कोई भी सामान जीएसटी से बाहर नहीं है। राशन तक पर जीएसटी लगा दिया है। यात्रा में कांग्रेसजनों ने महंगाई, भ्रष्टाचार, समाज में बढ़ती हुई असमानताओं के विरुद्ध बेहतर तरीके से अपना आक्रोश दिखाया।

—यात्रा में यह हुए शामिल—
यात्रा में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, हेमंत वागद्रे, गौरव खातरकर, मोनू बडोनिया, रवि त्रिपाठी, गजा वामनकर, तरुण पाटिल, शैलेस गुबरेले, पंढरी पंडाग्रे, अनुराग मिश्रा, हर्षवर्धन धोटे, गिरिराज चौकीकर, कृष्णा नाईक, गोलू सोनी, नफीस खान, सुनील जेधे, इस्माइल खान, समीर खान, रक्कू शर्मा, राकेश पंडाग्रे, करण चंदेलकर, उमाशंकर दीवान, जैद खान, अर्जुन वामनकर, बंडू खोबरे, सलाम खान, राकेश सोनी, लोकेश पगारिया, प्रशांत मरोठी, अंकित राना, गिरीश झाम, चिंटू ठाकुर, योगेश्वर वराठे, आबू खान, सोनू ठाकुर, ब्रजेश माली, रमन गोठी, अभिषेक पवार, सत्तार अली सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल हुए।


—जगह-जगह हुआ स्वागत–
यात्रा का मरोठी ज्वेलर्स पर प्रशांत मरोठी, लल्ली चौक पर रक्कू शर्मा, मेघा हार्डवेयर पर दानिश पारेख, तालाब चौक पर आबिद खान, चंद्र भवन में इस्माइल खान, अंबेडकर वार्ड में सोनू राठौर, कोदारोटी में यतीन्द्र सोनी द्वारा स्वागत किया गया। बैतूल विधानसभा के जीन जोड़ पर विधायक निलय डागा ने घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी को भारत जोडो यात्रा का ध्वज सौंपकर यात्रा को आगे के लिए रवाना किया।
