देखे वीडियो- बैतूल के सदर ब्रिज पर लगने लगा लम्बा जाम ,ट्रैफ़िक का डबल डोज़

Video &Photo – रानु हज़ारे (फ़ोटो जर्नलिस्ट )
बैतूल टॉक्स / गंज अंडरब्रिज से आवागमन बंद होते ही बडोरा ब्रिज पर जाम लगना शुरू हो गया है। शुक्रवार को यहां पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। पूरा यातायात इस मार्ग के भरोसे होने के बाद भी यहां पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। दिन भर लोग जाम के कारण परेशान होते रहे। स्कूल बस से लेकर एबुलेंस वाहन तक जाम में फसे नजर आए। आवागमन डायवर्ट करने के बाद प्रशासन को यहां पर यातायात पुलिस की तैनाती करनी थी पर ऐसा कुछ यहां नजर नहीं आया।
गंजअंडरब्रिज के बंद होने के बाद सदर ब्रिज पर लगने लगा लंबा जाम

जाम में फसे लोग सीधेतौर पर प्रशासनिक अधिकारियों को कोसते नजर आए। लोगों का कहना था कि बैतूल की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। आधिकारियों द्वारा बड़े-बड़े निर्णय पल भर में ले लिए जाते हैं पर आम लोगों की परेशानियों को सीधे तौर पर नजर अंदाज करते हैं।
Video &Photo – रानु हज़ारे (फ़ोटो जर्नलिस्ट )

पुराना और जर्जर हो चुका है बडोरा ब्रिज
बडोरा का ओवर ब्रिज पुराना और जर्जर हो चुका है। इसके मरम्मत को लेकर कई बार मांग उठ चुकी है, न्यायालय से आदेश हुए थे। इसके बाद भी पुल मरम्मत को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए है। हालात यह है कि गंज अंडरब्रिज के बंद होने से पूरा यातायात बडोरा ब्रिज के कांधों पर आ गया है। खास बात तो यह है कि यह पुल सीधे हाइवे से जुड़ा होने से भारी भरकम ओवर लोड वाहन भी यहां से गुजरते हैं। ऐसी स्थिति में शहर का भी पूरा यातायात बडोरा ब्रिज के भरोसे होने से हालात बिगडऩे लगे हैं।
