Betul News : बैतूल के कालका देवी जागरण ग्रुप ने छिन्दवाड़ा में मचाई धूम; नए साल पर हिंगलाज में सजा दरबार

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें
  • काली काली अमावस की रात में,ये भगवा रंग– सविता मिश्रा एवं पूनम खातरकर के भक्तिमय देवी गीतों ने बांधा समां।
  • माँ हिंगलाज मंदिर प्रांगण में हुए देवी जागरण में जमकर झूमे श्रद्धालु गण।
  • नव वर्ष के उपलक्ष्य में मां हिंगलाज मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब।
  • निरंतर 12 वर्षों से अक्षय सिंह सेंगर, विकास अग्रवाल एवं कुछ तो करो ग्रुप के तत्वधान में आयोजित किया जा रहा देवी जागरण का कार्यक्रम।

बैतूल टॉक्स / 01जनवरी 2023 रविवार को नव वर्ष के प्रथम दिवस सुबह से ही गुुढ़ीअम्बाड़ा क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी इसी क्रम में अंबाडा स्थित प्रसिद्ध मां हिंगलाज शक्तिपीठ में नव वर्ष के प्रथम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा वर्ष के प्रथम दिन भक्तगण सुबह से ही भारी संख्या में मां हिंगलाज के दरबार में पहुंचकर पूजन पाठ कर माँ हिँँगलाज से सुखी जीवन व परिवार कि सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

नव वर्ष के उपलक्ष्य में माँ हिंगलाज मंदिर प्रांगण में जागरण ग्रुप के संरक्षक बैतूल भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य बब्ला शुक्ल एवं संचालक जगदीश मालवीय के नेतृत्व में निरंतर 12 वर्षों से अपनी प्रस्तुति देते आ रहे बैतूल का प्रसिद्ध कालका देवी जागरण ग्रुप के द्वारा भक्तिमय देवी गीतों व भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गयी। दोपहर 12:00 बजे से देर शाम तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रोतागण झूमते व आनंद उठाते रहे।

इस अवसर पर जबलपुर से आई गायिका सविता मिश्रा के द्वारा काली काली अमावस की रात में देवी गीत गाकर एवं प्रांत के कोने-कोने से आई हुई देवी गीत गायिकाओ के द्वारा ये भगवा रंग, जो राम को लाए हम उनको लाएंगे, एवं हनुमान की गदा ने देखो कैसी गदर मचाई रे, भोला नई माने रे मचल गए भंगिया को, देवी भक्तिमय गीत गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इनके अलावा गोविंद निम्बलकर, इंदु मिश्रा, रश्मि प्रधान, कमलेश मालवीय, पूनम खातरकर, मुनमुन यादव, नितेश पवार, पूजा नागले, सुनील चरडे, गौरव पवार, छोटू, तुषार, कुणाल शर्मा, आदि गायक गायिकाओं के द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार देवी गीतों की प्रस्तुति दी गयी। देवी जागरण के दौरान श्री राधा कृष्ण, माता काली, हनुमान जी, सहित और भी देवी देवताओं की जीवंत झांकियां भी सजाई गई।

देवी जागरण सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन अक्षय सिंह सेंगर, विकास अग्रवाल सहित कुछ तो करो ग्रुप गुढ़ीअम्बाड़ा के सदस्यो के द्वारा किया गया। नव वर्ष के उपलक्ष्य में मां हिंगलाज मंदिर परिसर में सैकड़ों दुकाने सजी,भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा एवं सैकड़ों दुकानों की वजह से समूचे मंदिर क्षेत्र में मेलेेेे के जैसा वातावरण बना हुआ रहा।

भारी भीड़ को देखते हुए जुन्नारदेव थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, अंबाड़ा चौकी प्रभारी दीपा ठाकुर, एएसआई शरद मालवी, सहित अंबाड़ा एवं जुन्नारदेव थाने का पुलिस स्टाफ सुरक्षा व्यवस्था में लगा रहा। इसके अलावा श्री श्री मां हिंगलाज मंदिर समिति भी भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्था में लगी रही।

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button