Betul News : ससुन्दरा हाइवे पर हुआ भीषण हादसा, तीन को चोट एक गम्भीर रूप से घायल

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

बैतुल टॉक्स (सुमित महतकर) आमला। कार्तिक पूर्णिमा पर आज स्नान करने गए थे बालक छात्रावास के पास वार्ड क्र.10 निवासी नाम मोना पाटिल उम्र 26 वर्ष ,पूजा पाटिल उम्र 27 वर्ष, महिमा परते उम्र 16 वर्ष,अमायरा शर्मा उम्र 5 वर्ष आज मुलताई ताप्ती स्नान कर के स्कूटी तथा बाइक से लौट रहे थे तब ही अचानक 4:30 बजे के करीब ससुन्दरा टेस्टी बाइट ढाबे के सामने हाइवे टोल नाके के समीप बैतुल की और से आ रहे हीरो होंडा स्प्लेंडर से नाम दीपक पवार गाड़ी क्र,एम पी,48,एम एस 4290 तेज रफ्तार से मोबाइल पर बात करते हुए आ रहा था

तब ही सामने से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर थोड़ी दूरी पर जाकर फीका गई जिसमें चारो को चोट आई है मोना पाटिल उम्र 26 वर्ष को गम्भीर चोट आई है। तथा गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पूजा पाटिल ने बताया कि हमे 108 द्वारा ससुन्दरा से आमला स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसमे डॉ राजेन्द्र राजुरकर ने उपचार में बताया कि हाथ मे फ़्रैक्चर और गम्भीर चोट होने के कारण बैतुल रेफर किया गया।


इनका कहना है

फरियादी द्वारा आमला थाना पहुचकर इस घटना की शिकायत की गई जिसमे रिपोर्ट पर घटना स्थल थाना साईंखेड़ा क्षेत्र का पाया जाने पर अपराध क्र,0/2022 धारा 279,337 भा.द.वी. का कायम कर अग्रिम विवेचना हेतु थाना साईंखेड़ा भेजा जाता है।
सहायक उपनिरीक्षक मूलचंद अनन्त थाना आमला

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button