Betul News देखे विडियो : गहरे बोरवेल में गिरा 8 वर्षीय बालक, प्रशासन मौक़े पर

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

बैतूल टॉक्स : आठनेर के ग्राम मांडवी में आठ वर्षी बालक के बोरवेल में गिर गया है। बोरवेल 12 इंच चौड़ा एव 55 फिट गहरा बताया जा रहा। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बोरवेल में गिरे बालक का नाम तन्मय पिता सुनील साहू बताया जा रहा है। यह बोरवेल नानक चौहान का बोरबेल बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक बालक सुरक्षित बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बालक को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

यह है पूरा मामला

बैतूल के मांडवी गांव का रहने वाला 8 साल का तन्मय बोरवेल में गिर गया है। हादसा मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बच्चे को निकालने के प्रयास शुरू किए। मौके पर तहसीलदार आठनेर को भेजा गया है। कलेक्टर और एसपी भी मौके के लिए रवाना हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह हादसा किसान सुनील दियाबार के खेत पर हुआ। उन्होंने 8 दिन पहले ही खेत में 400 फीट गहरा बोर करवाया था। इस बोर में उनका बेटा गिर गया है। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि बालक बोर में 50 फीट गहराई पर फंसा हुआ है।कलेक्टर बैतूल अमनवीर सिंह बैंस ने बताया कि बालक को निकालने के लिए प्रयास बतौर मौके पर दो जेसीबी मशीन भेजी गई है, जबकि तहसीलदार को तुरंत मौके पर रवाना होने के लिए कहा गया है।

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button