Betul News : बैतुल में ट्रैक्टर पलटने से 1 की मौत, 2 घायल

Betul News : बुवाई के लिए खेत जा रहे एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए। घटनास्थल नागझिरी रोड ग्राम रौधा के पास की है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना साइखेड़ा थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक सुनील मार्सकोले अपने साथियों के साथ खेत में बुवाई करने के लिए ट्रैक्टर से खेत जा रहे थे। ट्रैक्टर में उस समय सीड ड्रिल भी लगी हुई थी। इसी दौरान जावरा रोंधा के पास नागझिरी मार्ग पर यह ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सुनील मार्सकोले, 11 वर्षीय गजानंद, 25 साल का अर्जुन इस ट्रैक्टर के नीचे दब गए। उन्हें निकालने का प्रयास किया गया।


लेकिन यह संभव नहीं हो सका। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर JCB मशीन बुलवाई गई। जिसकी मदद से ट्रैक्टर सीधा कर दबे लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गजानंद और अर्जुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। साइखेड़ा पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

