Balram App : किसानो की हर समस्या का समाधान पाए इस एप पर, अभी करे डाउनलोड

balram app, बलराम ऐप, balram apps, balram appadoo, balram app download,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Balram App : जागरूकता कम होने के कारण कई बार किसान खेती में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने अपने किसानों को ऐसी स्थिति से बचाने के लिए बलराम ऐप तैयार किया है। इस ऐप की खासियत है कि यह टू-वे कम्युनिकेशन को सपोर्ट करेगा।

पहले चरण में इस ऐप को 10 जिलों में लॉन्च किया जाएगा।

इस यूनिवर्सिटी को प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई है

ऐप को इंडो-जर्मन जॉइंट प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी राज्य के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय को दी गई है। एप में किसानों को मिट्टी को स्वस्थ्य रखने संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा उनकी अन्य समस्याओं का समाधान होगा।

कृषि वैज्ञानिकों से सवाल पूछ सकेंगे

बलराम एप में राज्य सरकार द्वारा जारी कृषि संबंधी एडवायजरी भी जारी की जाएगी। इसके अलावा किसान कृषि वैज्ञानिकों से सवाल भी पूछ सकेंगे। ऐप को पहले चरण में यानी खरीफ सीजन के दौरान सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, कटनी, दमोह और छतरपुर जिलों के लिए जारी किया जाएगा।

25 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

एप में कृषि से जुड़ी हर तरह की जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें राज्य स्तर, जिला स्तर, विकास खंड और ब्लॉक स्तर की जानकारी मौजूद रहेगी। इसमें पहले चरण में 10 जिलों के 25 हजार किसानों को जोड़ा जाएगा। साथ ही कृषि विभाग कृषि विज्ञान केन्द्र जबलपुर के अधिकारियों को तकनीकी रूप से तैयार कर मास्टर ट्रेनर बनाया जा रहा है।

News Source Credit : Aajtak

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button