Baby Boy Names : भगवान शिव के ये सुंदर नाम पर रख सकते है आप अपनें बच्‍चें का नाम…

Babies Names, Baby Boy Names ,Shiva Names for Baby Boy,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Shiva Names for Baby Boy: अगर आप भी देवों के देव महादेव के भक्‍त है तो अपने बच्‍चों का नामकरण भगवान शिव के नाम पर कर सकते है, हम सभी जानते है भगवान शिव के कई नाम है जिनमें से आप भी अपने बच्‍चे के लिये यह नाम रख सकते है। पहले के समय में अधिकतर लोग अपने बच्‍चे का नाम भगवानों के नाम पर ही रखते थे ताकि उनके मुख से भगवान के नाम का जप होता रहे। ऐसा नही कि केवल आम लोग ही अपने बच्‍चे का नाम भगवान के नाम पर रखते है, बड़े बड़े स‍ेलिब्रिटी और स्‍टार्स भी अपने बच्‍चों का नाम भगवान के नाम पर रखते है। भगवान के नाम पर बच्‍चे का नाम रखने का एक कारण यह भी है, कि व्‍यक्ति के नाम का प्रभाव उसके व्‍यक्तित्‍व पर भी पड़ता है। यही कारण है कि माता पिता और घर के बुजुर्ग देवी देवताओं के नाम पर अपने बच्‍चों का नाम रखते है। जिससे की बच्‍चें पर सकारात्‍मक प्रभाव पडे।

हिंदू धर्म में शिव महत्‍वपूर्ण देवता है, उन्‍हे देवो का देव कहा जाता है। शिवजी को शंकर, महेश, नीलकंठ, रूद्र, गंगाधर आदि जैसे नामों से जाना जाता है। अगर आप भी अपने बेटे का नामकरण करने वाले है और कोई अच्‍छा नाम खोज रहे है तो यह लेख आपके लिये ही है।

अभिराम – इस नाम का अर्थ होता है आत्‍मा से सुखी होना, क्‍योकि भगवान शिव तो योगी है और उन्‍हें भौतिक सुखों का कोई लोभ नही है। जो स्‍नेह का अभिमानी हो उसे अभिराम कहते हे। शिवजी के कई नामों में से एक नाम अभिराम है।

अभिवाद – जो सभी के द्वारा पूजनीय और सम्‍मानित हो उसे अभिवाद कहा जाता है, जैसे कि महादेव।

अनिकेत – देवो के देव महादेव का एक नाम अनिकेत भी है। अनिकेत का अर्थ होता है सबका स्‍वामी।

मृत्‍युंजय – भगवान शिव के कई नामों में एक है मृत्‍युंजय इसका अर्थ होता है मृत्‍यु को दूर करने और जीतने वाला।

पुष्‍कर –भगवान शिव को पुष्‍कर भी कहा जाता है, पुष्‍कर नाम धार्मिक होने के साथ पवित्र भी है। इस नाम का अर्थ होता है पोषण करने वाला।

प्रणव – भगवान शिव के लिये ओम का महत्‍वपूर्ण स्‍थान है, इस नाम में न केवल शिवजी बल्कि ब्रहृा और विष्‍णु भी आते है। इसलिये इसमें त्रिदेवों के गुण समाहित हे।

रूद्र – भगवान शिव का नाम रूद्र भी है, इसका अर्थ होता है पराक्रमी, साहसी यह नाम कठिन नही है और इसे आसानी से बोल सकता है, अगर आप अपने बेटे का नाम खोज रहे है तो यह नाम बहुत अच्‍छा है।

उम्‍मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा, इसी तरह के अन्‍य लेख पढ़ने के लिये betultalks.com पर क्लिक करे।

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button