Baba Vanga 2023 Prediction : लैब में पैदा होंगे बच्चे, साल 2023 को लेकर बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणी

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Baba Vanga 2023 Prediction : साल 2023 शुरू होने वाला है। लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बाबा वेंगा का न्यू ईयर प्रेडिक्शन वायरल हो रहा है। आने वाला साल ही बताएगा कि साल 2023 के लिए बाबा वैंगा की भविष्यवाणियां सच होंगी या नहीं। कहा जा रहा है कि बाबा वेंगा ने साल 2023 को लेकर कई खतरनाक भविष्यवाणियां की हैं.

साल 2023 भविष्यवाणी: धरती पर आएंगे एलियंस

बाबा वेंगा के मुताबिक साल 2023 में एलियंस धरती पर आ सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अगले साल परमाणु विस्फोट की भी आशंका जताई है। हालांकि उनकी यह भविष्यवाणी कितनी सच साबित होगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

साल 2023 भविष्यवाणी: आएगा खतरनाक तूफान

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2023 में खतरनाक तूफान आ सकता है. भविष्यवाणी के मुताबिक दुनिया में ऐसा तूफान पहले नहीं देखा होगा. भविष्यवाणियों के अनुसार, यह एक सौर तूफान होगा। यानी सूर्य की ऐसी ऊर्जा निकलेगी जो धरती पर गिरेगी। उनका प्रभाव बहुत खतरनाक होगा।

वर्ष 2023 भविष्यफल: परमाणु विस्फोट की आशंका

साल 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच तनाव परमाणु विस्फोट के बेहद करीब पहुंच गया था। ऐसे में बाबा वेंगा ने साल 2023 में परमाणु ऊर्जा विस्फोट की भविष्यवाणी की है. साथ ही उनकी भविष्यवाणी का दावा है कि एक बड़ा देश जैव हथियारों से लोगों पर हमला कर सकता है. जिससे हजारों लोगों की जान जा सकती है।

साल 2023 भविष्यवाणी: बच्चों का विकास लैब में होगा

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, 2023 में शिशुओं को प्रयोगशालाओं में उगाया जा सकता है। विज्ञान में निरंतर विकास के कारण ऐसा होने की संभावना है। इससे माता-पिता अपने बच्चे की त्वचा के रंग के बारे में सब कुछ तय करेंगे।

कौन है बाबा बंगा

बाबा वंगा का जन्म 1911 में उत्तरी मैसेडोनिया में हुआ था और माना जाता है कि उन्होंने अपना अधिकांश जीवन बुल्गारिया के कोज़ुह पर्वत में बिताया है। 1996 में उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन उन्होंने 5079 वर्षों तक की भविष्यवाणियां की हैं। उनके मुताबिक इसके बाद दुनिया खत्म हो जाएगी। हालांकि, उनकी भविष्यवाणी कितनी सच है, इस पर लगातार बहस और शोध होते रहते हैं।

Source : Internet

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button