Astrology Tips: इस दिन नाखून काटने से होगा धन का लाभ, देखे फायदे और नुकसान

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Astrology Tips: नाखून भले ही मृत कोशिकाओं से बने हों लेकिन ये हाथों और पैरों की खूबसूरती बढ़ाने में बेहद अहम होते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय-समय पर नाखूनों को काटने और उन्हें साफ रखने की सलाह दी जाती है। धर्म शास्त्रों में नाखून काटने के कुछ नियम बताए गए हैं। सही दिन और नाखून काटने के लिए दिन का कौन सा समय शुभ होता है, इसे लेकर लोगों के मन में भ्रम है। धामरा और ज्योतिष के अनुसार सूर्यास्त के समय और उसके बाद यानी रात के समय कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर में दरिद्रता आ जाती है। वहीं सप्ताह के अलग-अलग दिनों में नाखून काटने से अलग-अलग परिणाम मिलते हैं।

नाखून काटने का दिन और उसका प्रभाव

सोमवार- सोमवार का संबंध भगवान शिव, चंद्रमा और मन से है। सोमवार को नाखून काटने से तमोगुण से मुक्ति मिलती है।

मंगलवार- वैसे तो हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन नाखून और बाल काटना वर्जित होता है। लेकिन यह भी माना जाता है कि इस दिन नाखून काटने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

बुधवार- बुधवार के दिन नाखून काटने से धन लाभ होता है। इसके अलावा करियर में बुद्धिमता से धन अर्जन के योग हैं।

गुरुवार- गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन नाखून काटने से व्यक्ति में सद्गुणों की वृद्धि होती है

शुक्रवार- शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह को समर्पित है और इसका संबंध प्रेम, धन और विलासिता से है। शुक्रवार का दिन भी नाखून काटने के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में रिश्ते मजबूत होते हैं।

शनिवार– शनिवार के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए। इससे कुंडली में शनि कमजोर होता है। साथ ही कई तरह की मानसिक और शारीरिक परेशानियां भी होती हैं। धन हानि होती है।

रविवार- छुट्टी होने के कारण लोग रविवार के दिन नाखून और बाल काटने का काम करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास कम होता है।

(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। BETUL TALKS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button