Aam Ki Kheti : लाखो में बिकने वाले इस आम में आखिर क्या है ऐसा खास, पढ़े पूरी खबर!

aam ki kheti, aam ki kheti kaise karen, आम की खेती, आम की खेती कैसे करें,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Aam Ki Kheti : धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने वाली है और इसके साथ ही आम का सीजन भी आने वाला है। आम को फलों का राजा और गर्मियों का राजा कहा जाता है। गर्मी के साथ-साथ इसकी डिमांड भी बढ़ने वाली है। आम भी कई किस्मों के होते हैं, जिनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, बादाम और भी बहुत कुछ शामिल हैं, जिन्हें लोग खाना पसंद करते हैं।

भारतीय आम विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। हर साल विदेशों में भारतीय आम की काफी डिमांड रहती है। जिससे गर्मी के मौसम में भारतीय आम बड़े पैमाने पर विदेशों में भेजा जाता है।

आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत हजारों में नहीं लाखों में है, इस आम की खेती भारत में सिर्फ 2 किसान करते हैं। यह आम 2.5 लाख रुपए प्रति किलो बिक रहा है। दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाला आम ‘मियाज़ाकी’ किस्म का है, इसे दुनिया का सबसे महंगा आम बताया गया है। जापान में इसकी नीलामी 2.5 लाख रुपए प्रति किलो हुई थी।

ये आम दिखने में चमकीले लाल रंग के होते हैं, इन्हें जापान में गोल्डन एग्स भी कहा जाता है। फल के सबसे महंगे होने का कारण इसका चमकीला लाल रंग है। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होते हैं। इनकी मिठास दूसरे आमों से ज्यादा मीठी और लाजवाब होती है।

News Source Credit : khetkhajana

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button