Aaj ka Panchang, 8 February : जानिए शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Aaj ka Panchang, 8 February: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज का पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 31 मिनट से सुकर्मा योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 15 मिनट तक पूर्वा-फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी

Aaj ka Panchang 8 February 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

बता दें कि सुकर्मा योग के दौरान किए गए कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है, अपितु कार्य शुभफलदायक होते हैं। विशेषकर कि नई नौकरी ज्वॉइन करने के लिए ये योग बड़ा ही शुभ होता है। साथ ही आज रात 8 बजकर 15 मिनट तक पूर्वा-फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पूर्वाफाल्गुनी ग्यारहवां नक्षत्र है।

शुभ मुहूर्त

  • तृतीया तिथि- आज का पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक 
  •  सुकर्मा योग-   आज शाम 4 बजकर 31 मिनट से 
  • पूर्वा-फाल्गुनी नक्षत्र-  आज रात 8 बजकर 15 मिनट तक
  • पृथ्वी लोक की भद्रा- आज शाम 5 बजकर 26 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली- दोपहर 12:35 से दोपहर 01:57 तक
  2. मुंबई- दोपहर 12:42 से दोपहर 02:18 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 12:37 से दोपहर बाद 03:58 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 12:20 से दोपहर 01:43 तक
  5. भोपाल- दोपहर 12:34 से दोपहर 01:58 तक
  6. कोलकाता- दोपहर पहले 11:50 से दोपहर 01:15 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 12:53 दोपहर 02:17 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 12:22 से दोपहर 01:50 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:04 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6: 05 बजे

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button