Aaj ka Panchang, 9 February : आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Aaj ka Panchang, 9 February : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज का पूरा दिन पूरी रात रहेगी। आज शाम 4 बजकर 46 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 27 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा का विधान है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी, जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। यह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है तो इसलिए आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का अर्थ होता है- संकटों को हरने वाली। भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य को देने वाले हैं। इनकी उपासना शीघ्र फलदायी मानी गई है।

शुभ मुहूर्त

  • चतुर्थी तिथि- आज का पूरा दिन और पूरी रात
  • सुकर्मा योग-   आज शाम 4 बजकर 46 मिनट तक
  • फाल्गुनी नक्षत्र-  आज रात 10 बजकर 27 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली- दोपहर 01:57 से दोपहर बाद 03:20 तक
  2. मुंबई- दोपहर 02:18 से दोपहर बाद 03:44 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 01:59 से दोपहर बाद 03:20 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:06 तक
  5. भोपाल- दोपहर 01:58 से दोपहर बाद 03:22 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 01:15 से दोपहर 02:39 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 02:17 से दोपहर बाद 03:42 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 01:50 से दोपहर बाद 03:17 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:04 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6: 06 बजे

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button