Aaj ka Panchang 11 February 2023: शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Aaj ka Panchang 11 February 2023:  आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 23 मिनट तक शूल योग रहेगा। साथ ही सूर्योदय से सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  • पंचमी तिथि- आज सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक 
  • शूल योग- आज शाम 4 बजकर 23 मिनट तक 
  • यायीजय योग-  सूर्योदय से सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक 
  • चित्रा नक्षत्र- आज देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली- सुबह 09:49 से दोपहर पहले 11:12 तक
  2. मुंबई- सुबह 10:01 से दोपहर पहले 11:27 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:52 से दोपहर पहले 11:15 तक
  4. लखनऊ- सुबह 09:33 से सुबह 10:57 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:45 से दोपहार पहले 11:09 तक
  6. कोलकाता- सुबह 09:01 से सुबह 10:26 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 10:04 से दोपहर पहले 11:29 तक
  8. चेन्नई- सुबह 09:28 से सुबह 10:55 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  1. सूर्योदय- सुबह 7:02 बजे 
  2. सूर्यास्त- शाम 6: 07 बजे

चित्रा नक्षत्र 

चित्रा नक्षत्र आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 14वां नक्षत्र है। इसके स्वामी मंगल हैं, जबकि इस नक्षत्र के पहले दो चरण कन्या राशि में और आखिरी दो चरण तुला राशि में आते हैं। अतः चित्रा नक्षत्र की कन्या और तुला, दो राशियां हैं। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चमकीले रत्न को माना जाता है, जबकि पेड़-पौधों में इसका संबंध बेल के पेड़ से बताया गया है। अतः आज के दिन चित्रा नक्षत्र के दौरान बेल के पेड़ की उपासना बड़ी ही फलदायी होगी और खासकर कि उन लोगों के लिए, जिनका जन्म चित्रा नक्षत्र में हुआ है।

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button